home page

चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश ने किया टी-ऑफ

 | 
चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश ने किया टी-ऑफ


नैनीताल, 13 जून (हि.स.)। नैनीताल में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से नैनीताल लोक भवन गोल्फ क्लब में आयोजित दो दिवसीय ‘चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट’ का शुभारंभ शनिवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने टी-ऑफ कर किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता, न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बार और बेंच के मध्य संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हैं। उन्होंने नैनीताल गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता की भी प्रशंसा की।

शुभारंभ के अवसर पर न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत तथा महासचिव सौरभ अधिकारी ने भी गोल्फ खेलकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, न्यायमूर्ति जेसीएस रावत, न्यायमूर्ति बीएस वर्मा, न्यायमूर्ति जैनेंद्र कुमार रांका, विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिव्यांश प्रताप, सौरभ अधिकारी, डीसीएस रावत, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, डॉ. एमएस पाल, टीपी सिंह, पुनीत बिंद्रा, कर्नल एचएस शर्मा, एसके शर्मा, सतराज सिंह तूर, दीपक सहरावत, संदीप जसुजा, अनिरुद्ध कौशल, आमिर यादव, राजीव कटारिया, तहाफ बैंस, कुंवर एनएस रौतेला, शिखर, अक्षय प्रधान, नीलाक्षी चौधरी, कमलेश सिंह, सुचित्रा जोशी, याना त्यागी, वर्षिता साह, निखिल साबरी, तन्मय तिवारी, सिद्धांत मनराल, अलभ्य रावत, आयुष्मान साह, वासु वशिष्ठ, नित्यंत नैथानी, बीरेंद्र अधिकारी, योगेश पचोलिया, बीपीएस मेर, प्रमोद बेलवाल, पंकज जोशी, डॉ. मनोज, शोभित जोशी, अविदित नौलियाल, रुशांक सिजवाली, कुंवर एमएस रौतेला एवं विजेंद्रिया तोमर सहित अनेक प्रतिभागी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी