home page

ब्लॉक स्तरीय सहकारिता ऋण मेले में 90 लाख रूपये के चेक बांटे

 | 
ब्लॉक स्तरीय सहकारिता ऋण मेले में 90 लाख रूपये के चेक बांटे


नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। सहकारिता विभाग व टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में सहकारिता ऋण मेले का आयोजन किया गया। मेले में 36 काश्तकारों और 4 स्वयं सहायता समूहों को कृषि एवं बागवानी और आजीविका संवर्धन गतिविधियों के लिए 90 लाख रुपये के ऋण के चेक वितरित किए गए। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने मेले का शुभारंभ किया।

जिला सहकारी बैंक टिहरी की शाखा अंजनीसैंण, जाखणीधार और रजाखेत के अंतर्गत आने वाली बहुउद्देशीय सहकारी समितियों निरालीधार, जाखणीधार, बड़कोट एवं खांड के काश्तकारों को जरूरत के अनुसार ऋण सहायता दी गई। प्रमुख नौटियाल ने कहा कि सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक राहुल गैरोला ने बताया कि ऋण सहायता का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार, बैंक संचालक लता देवी, एआर पान सिंह राणा, डीजीएम चिराग बिष्ट, शाखा प्रबंधक सौम्य बधानी, अतुल रावत, अशोक नौटियाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रजनी सरियाल, सत्येंद्र चौहान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी