home page

उत्तराखंड: हलाला मामले में चार्जशीट दाखिल, यूसीसी के तहत हुई कार्रवाई

 | 
उत्तराखंड: हलाला मामले में चार्जशीट दाखिल, यूसीसी के तहत हुई कार्रवाई


हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत हलाला पर पहली चार्जशीट आज बृहस्पतिवार 14 मई को की गई। करीब डेढ माह पहले सामने आए इस मामले पर हरिद्वार पुलिस की ओर से गहनता से छानबीन के बाद आज चार्जशीट की गई है। मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने का है।

यहां शिकायतकर्ता शाहीन ने पति मोहम्मद दानिश और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, दानिश पर पत्नी को प्रताड़ित करने और विवाह से संबंधित अधिकारों के उल्लंघन का आरोप हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड 2024 (संशोधन 2026) की विशेष रूप से हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित और दंडनीय बनाने वाली धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में केवल यूसीसी ही नहीं, बल्कि अन्य कड़े कानूनों के तहत भी शिकंजा कसा है।

एसपी ग्रामीण शेखर सुयाल ने इस पूरे मामले के संबंध में बताया कि मामला करीब डेढ़ माह पहले काहै। जिस पर आज चार्जशीट गई है। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपित दानिश के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों जैसे पिता मोहम्मद अरशद, परवेज, जावेद और गुलशाना के नाम भी शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी