home page

सेंचुरी पेपर मिल ने लगाया लालकुआँ में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 232 की जांच

 | 

हल्द्वानी , 29 मार्च (हि.स.)। सेचुरी पेपर मिल के तत्वावधान में रविवार को सुभाष नगर वार्ड नंबर पांच स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 232 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ सेचुरी पेपर मिल के प्रबंधक अजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान हल्द्वानी के चंदन अस्पताल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दी। शिविर में डॉ. रजत वर्श्नेय (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. शशांक बंसल (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अदिति सेन (गुर्दा रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमित मंडल (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमांशु सूर्य (गैस्ट्रो फिजिशियन), डॉ. विजय मित्तल (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. विजेता तापड़िया (न्यूरो फिजिशियन), डॉ. निखत अली (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमांशु कुमार व डॉ. स्वाति पाल (सामान्य चिकित्सक), डॉ. विकास दादीच (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शर्मा (सामान्य सर्जन) व डॉ. परवेज अहमद (छाती रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहे।शिविर में मरीजों को ईसीजी, पीएफटी,

ब्लड टेस्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर व लंबाई आदि की जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता