home page

बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक कार चालक गंभीर घायल

 | 
बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक कार चालक गंभीर घायल


हल्द्वानी , 09 मार्च (हि.स.)। रामनगर मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।हादसे में शामिल वाहन वेगनआर हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी, जबकि स्विफ्ट डिजायर रामनगर की ओर जा रही थी।

स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब वेगनआर कार तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक के दौरान वेगनआर अनियंत्रित हो गई और सीधे उनकी कार से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिष्ट ने कहा कि उनकी कार के एयरबैग खुलने से गंभीर चोट से बचाव हुआ। उन्होंने बताया, “अगर एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।हादसे के कारण रामनगर–हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।

स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सुचारू किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता