home page

चिन्यालीसौड़ में बीडीएच मंच का धरना समाप्त

 | 
चिन्यालीसौड़ में बीडीएच मंच का धरना समाप्त


उत्तरकाशी, 02 सितंबर (हि.स.)। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर 17 दिन से बनचौरा में धरने पर बैठे बीडीएच जनमंच का धरना बुधवार को समाप्त हो गया।

बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे राज्य मंत्री राम सुदंर नौटियाल व एसडीएम देवानंद शर्मा ने ग्रामीणों को क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगों को लेकर लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया गया कि इन पांचों मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद बीडीएच जनमंच के आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन और जनमंच पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल, एसडीएम डुण्डा देबानन्द शर्मा, तहसीलदार चिन्यालीसौड़ जबर सिहं असवाल, नायव तहसीलदार धिरेन्द्र कुमाईं, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, सामाज सेवी सुमन बडोनी, जिला पंचायत सदस्य सरिता बर्धन, बी डी एच जन मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, मीडिया प्रभारी विवेक बिष्ट सहित अन्य आंदोलनकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल