home page

बीजीआर परिसर में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्र

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 28 सितंबर (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जबकि विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों की इस पहल से सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश जाता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम नेगी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और ब्लड सेंटर की टीम का आभार जताया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूक भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह