home page

मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 | 

उत्तरकाशी, 30 सितंबर (हि.स.)। मानदेय में 140 रुपये की वृद्धि करने व सेवा निवृत्ति पर दस लाख रुपये दिए जाने की मांग पूरी न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दो सूत्रीय मांगो पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुई।

जहां से सभी कार्यकर्ता जूलूस की सकल में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्प मानदेय में उनका पारिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।

कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगो पर जल्द विचार नही किया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी।

बुधवार को जुलूस प्रदर्शन करने वालों में संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल, महामंत्री किरन भंडारी, सुमित्रा, रूकमणी सेमवाल, लक्ष्मी नौटियाल, बिंदु राणा, मेनका चौहान, सीमा, मोनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल