home page

जिला बार संघ के चुनाव से पहले आम सभा में प्रत्याशियों ने लगायी वादों की झड़ी

 | 
जिला बार संघ के चुनाव से पहले आम सभा में प्रत्याशियों ने लगायी वादों की झड़ी


नैनीताल, 27 मार्च (हि.स.)। नैनीताल में जिला बार संघ चुनाव से पूर्व शुक्रवार को प्रत्याशियों के विचारों को आम अधिवक्ताओं तक पहुंचाने के लिये आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हितों को लेकर अनेक वादे किए। बार सभागार में आयोजित सभा के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव पद सहित प्रमुख पदों पर मुकाबला तय माना जा रहा है, जिसके लिए 1 अप्रैल को मतदान होगा।

सभा को संबोधित करते हुए हरिशंकर कंसल, अरुण बिष्ट, नीरज साह, कमल चिलवाल, प्रमोद तिवारी, अनिल बिष्ट, संजय सुयाल तथा नीरज गोस्वामी सहित सभी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, कनिष्ठ अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, सामूहिक बीमा एवं चिकित्सकीय बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आश्वासन दिये।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक परिस्थिति में अधिवक्ता हितों की रक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष के पदों पर महिला आरक्षण लागू करने की बात भी कही गई।

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला व जिला बार संघ के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, शंकर चौहान, मनीष मोहन जोशी, सुशील शर्मा, पंकज बिष्ट, गिरीश खोलिया, कैलाश जोशी, राजेंद्र पाठक, राजेश त्रिपाठी, भरत भट्ट, संजय त्रिपाठी, कैलाश बल्यूटिया, नवीन पंत, बलवंत थलाल, अनिल हर्नवाल, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी, रविशंकर आर्या, तरुण चंद्रा, सुभाष जोशी, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, दयाकिशन पोखरिया, राजेंद्र भैसोड़ा, दीपक दानू, जितेंद्र बंगारी, सुनील कुमार, उमेश कांडपाल, दिग्विजय बिष्ट, चंद्रकांत बहुगुणा, हरीश कुमार, मनीष कांडपाल, गौरव भट्ट, किरन आर्या, सरिता बिष्ट, कामिनी गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन सचिव दीपक रुवाली ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी