home page

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम घोषित, वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

 | 

पिथौरागढ़, 26 मई (हि.स.)। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दी गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न श्रेणियों की ऑनलाइन परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएगी। 1 व 2 जून को अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं), 3 व 4 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) व अग्निवीर टेक्निकल, 5 व 8 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) व अग्निवीर टेक्निकल, 9, 10 व 12 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), सोल्जर टेक्निकल, महिला मिलिट्री पुलिस एवं अग्निवीर क्लर्क, 11 जून को जेसीओ आरटी , सिपाही फार्मा व हवलदार (शिक्षा) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। सेना ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल