home page

चंडी देवी मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 | 
चंडी देवी मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


हरिद्वार, 08 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से चंडी देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा गया कि दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से लाइन में दर्शन कराए जाएं ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाए।

प्रशासन चारधाम यात्रा एवं धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला