home page

डीएम मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा की

 | 
डीएम मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा की


हरिद्वार, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिला योजना, राज्य योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्गत की गई धनराशि में से अवशेष धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साेमवार काे समीक्षा बैठक की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, जिन विभागों ने जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं की है, वह विभाग माह फरवरी के अंत तक शत प्रतिशत धनराशि व्यय करना सुनाश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी कार्य किए जाने है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय करना सुनाश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों में घोषणाएं कार्यवाही हेतु लंबित है उन घोषणाओं पर संबंधित अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करें, इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब न किया जाए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला