home page

सौ मीटर फर्राटा दौड़ में आदित्य और दृशिका बने विजेता

 | 
सौ मीटर फर्राटा दौड़ में आदित्य और दृशिका बने विजेता


नई टिहरी, 04 नवंबर (हि.स.)। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल (एनटीआईएस) पैन्यूला और दून किंडरगार्टन स्कूल (डीकेजी) बौराड़ी के वार्षिक खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में आदित्य और दृशिका ने बाजी मारी। विजेताओं को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया।

बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल के छात्र अध्ययन और आयुष भट्ट को मशाल सौंपकर रवाना किया। वहीं कैप्टन राहुल, दृशिका और सौम्या के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया।

सीएमएस डॉ. डोभाल ने कहा कि एनटीआईएस स्कूल गुणवत्ता और संस्कारवान शिक्षा दे रहा है। स्कूल के कई छात्र सिविल सेवा परीक्षाओं में जाकर देश का रोशन कर रहे हैं। स्कूल की प्रबंधक शालिनी जौली, प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट बताई। खेल प्रशिक्षक कपूर कुमाई, यजुवेंद्र चौहान, गौतम नेगी, डीकेजी प्रधानाचार्य लता पांडेय ने बताया कि 100 मीटर रेस बालक वर्ग में अंकुश, आदित्य, बालिका वर्ग में मनीषा, जेनिफर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस बालक वर्ग में अनमोल, विष्णु, तेजस क्रमशः पहले, दूसरे, और तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग की 100 मीटर रेस बालक वर्ग में प्रिंस, अभिजीत, आतिफ, बालिका वर्ग में दिव्यांशी, आराध्या, आकृति अव्वल रहे। इसके अलावा जुम्बा, एरोबिक्स और ताइक्वांडो में भी छात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रबंधक सुयश धनराज, उप प्रबंधक प्रिया धनराज, देवाशीष उनियाल, संजीव भंडारी, शीशपाल, राहुल गैरोला, हिमांशु, द्विजेश बडोनी, रश्मि रावत, अंजू ध्यानी, पूजा, दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार, विजय कठैत, राजेंद्र डोभाल मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी