home page

टिहरी विधानसभा की अंडर-19 की एथलेटिक्स में आदिशिखा का दबदबा

 | 
टिहरी विधानसभा की अंडर-19 की एथलेटिक्स में आदिशिखा का दबदबा


नई टिहरी, 18 सितंबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी विधानसभा टिहरी की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को लामरीधार स्टेडियम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, गजेंद्र बिष्ट ने विजेताओं को सम्मानित करते कहा कि खेल हमें अनुशासन, लक्ष्य प्राप्ति के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

प्रतियोगिता क समापन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में डॉली पंवार प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में डॉली पंवार प्रथम, उन्नति द्वितीय, लंबी कूद में अनुष्का प्रथम, शिवानी द्वितीय रही। कबड्डी में न्याय पंचायत नंदगांव प्रथम, देवरी द्वितीय रहा।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदिशिखा प्रथम, दिव्या द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सोनिका प्रथम, दीक्षा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, गायत्री द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में दिव्यम प्रथम, शिवानी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में दीपशिखा प्रथम, मानसी द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में दीपशिखा प्रथम, मानसी द्वितीय, कबड्डी में न्याय पंचायत कुम्हारधार प्रथम, नंदगांव द्वितीय रही। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल समन्वयक यशपाल रावत, दिनेश रावत, विजय अवस्थी, चक्रधर भद्री, राजेंद्र डोभाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश भट्ट, नीलम नेगी, जसोमति कोहली, विपिन रघुवंशी, विनोद मलासी, केदार गुसाईं, सुदामा डंगवाल, प्यारे लाल सेमवाल ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी