home page

अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

 | 
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी


हल्द्वानी , 26 अगस्त (हि.स.)। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को हल्द्वानी में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब, एहतराम और अकीदत के साथ निकाला गया। बनभूलपुरा से शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शरीक हुए।

बच्चों की मासूमियत, नौजवानों का जोश और बुजुर्गों की अकीदत ने पूरे माहौल को रूहानी और खुशनुमा बना दिया।मुजाहिद चौक से निकला जुलूस निर्धारित रूट के मुताबिक इंद्रानगर, नई बस्ती, क्षेत्र होते हुए चोरगलिया रोड, गफूर बस्ती, रेलवे बाजार और भोटिया पड़ाव से होकर वापस मुजाहिद चौक पहुंचा, जहां जुलूस का पुरअमन तरीके से समापन हुआ।जुलूस के पूरे रास्ते अकीदतमंदों की खिदमत के लिए लोगों ने लंगर, सबील और फल वितरण का इंतजाम किया। कई जगह जुलूस का फूलों से इस्तकबाल किया गया। यह नजारा हल्द्वानी की तहजीब और आपसी मोहब्बत की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।जुलूस के दौरान शहर काजी मुफ्ती आजम रजा कादरी समेत मस्जिद गफ्फारी,नूरी साबरी मस्जिद, भरताना मस्जिद, बिलाल-ए-मस्जिद समेत विभिन्न मसाजिद के उलेमा ने तकरीर के जरिए लोगों को भाईचारे, कौमी एकता, अमन और आपसी मोहब्बत का पैगाम दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता