home page

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 | 
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


हरिद्वार, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी सावन पुत्र राजेश शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी के तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक सड़क पर गिरकर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला