home page

अनाज मंडी में भीषण आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

 | 

हरिद्वार, 05 मार्च (हि.स.)। देर रात रुड़की की अनाज मंडी बीटीगंज स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा.तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे फायर स्टेशन रुड़की को अनाज मंडी बीटीगंजए कोतवाली गंगनहर क्षेत्र स्थित एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में चिप्सए मुरमुरे और खील जैसी खाद्य सामग्री का भंडारण किया गया था। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से दो होज पाइप लाइन बिछाकर पानी की तेज बौछार शुरू की। इस दौरान गोदाम के अंदर धुआं भर जाने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। फायर कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए आयरन कटर से खिड़की काटी और अंदर रखा काफी सामान बाहर निकालकर आग को फैलने से रोका।

दमकल टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। लेकिन समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से लाखों रुपये का सामान सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर कोतवाली गंगनहर से रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक नवीन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अग्निशमन टीम में अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादवए लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणाए चालक विपिन सिंह तोमरए चालक नरेंद्र सिंह तोमरए चालक मोहन सिंह नेगीए फायरमैन हरीश राणाए फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया और फायरमैन रविंद्र सिंह शामिल रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका विद्युत शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला