आईजी कुमाऊं की अनूठी पहल, महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़े फरियादी, 49 शिकायतों का निस्तारण
हल्द्वानी , 09 मार्च (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल “कोशिश – एक नई आशा” का आगाज़ किया गया।
इस विशेष थीम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से, *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में ‘विशेष थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा का संदेश देना रहा। आयोजन के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

