home page

आयुर्वेदिक शिविरों में 652 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

 | 
आयुर्वेदिक शिविरों में 652 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण


पौड़ी गढ़वाल, 23 सितंबर (हि.स.)।राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक अस्पतालों और आयुष केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में 652 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं। विभिन्न विद्यालयों और अस्पतालों में योगाभ्यास भी कराया गया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनकर आवश्यक सलाह दी और आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग की जानकारी भी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह