home page

356 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
356 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत छाम-कंडीसौड़ थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 356 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार शाम को थौलधार ब्लॉक के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर स्यांसू मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। जिसमें उसके कब्जे से 356 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नार सिंह महरा (43) निवासी ग्राम बांज जिला दार्चुला नेपाल के रूप में हुई है। उससे चरस की प्राप्ति के स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनवीर सिंह चौहान, एएसआई जुगल किशोर भट्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र बिष्ट और कल्पना शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी