home page

टिहरी के 27 छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता के लिए चयन

 | 
टिहरी के 27 छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता के लिए चयन


नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। कार्मल स्कूल चंबा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 27 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

शिक्षा विभाग के क्रीड़ा मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बनाली से बालिका वर्ग में करिश्मा, राधिका मनवाल, सलोनी, राधिका, शिवानी और पारुल, बालक वर्ग में शुभम, आयुष, सागर, गगन, राघव, राहुल, विवेक और केशव का चयन हुआ है।

राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार से प्रिया और अंकिता, राजकीय इंटर कॉलेज छाम से अंशुमान, खुशी, बबीता, नीरज और सिद्धार्थ तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी से जेनब, आराधना, आयुषी, प्राची और समृद्धि का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। बताया कि राज्य स्तरीय बालिका जूडो प्रतियोगिता 26 और 27 सितंबर को हरिद्वार में आहूत की गई है। वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिता 8 से 10 अक्तूबर तक अल्मोड़ा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, रिचा नकोटी, प्रदीप रावत आदि का सहयोग रहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी