home page

धनोल्टी क्षेत्र के 13 खाद्य पदार्थ के सैंपल जांच के लिए भेजे

 | 
धनोल्टी क्षेत्र के 13 खाद्य पदार्थ के सैंपल जांच के लिए भेजे


नई टिहरी, 29 अगस्त (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन, पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से शनिवार को भी ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी रहा। टीम ने पर्यटन स्थल धनोल्टी, बुरांशखंडा, रौंसलीखाल व काणाताल क्षेत्र के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य पदार्थो में मिलावाट की संभावना को देखते हुए टीम ने अलग-अलग दुकनों से 13 सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच को भेजे।

वहीं एक दुकान में एक्सपायरी डेट के तीन पैकेट पापड़ पाए गए। जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साफ-सफाई न मिलने पर दो होटल कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल के 2, मिठाई व खाद्य पदार्थ के एक-एक और अनाज उत्पाद के 9 सैंपल भरे गए। होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट तथा भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। रावत ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान जिलेभर में डीएम नितिका खंडेलवाल और शासन के निर्देश पर 200 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। 40 से अधिक खाद्य पदार्थ के सैम्पल जांच के लिए लैब को भेजे गए। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा भी मौजूद थी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी