home page

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बैठक में 183 करोड़ का बजट मंजूर

 | 
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बैठक में 183 करोड़ का बजट मंजूर


हल्द्वानी , 31 मार्च (हि.स.)। निगम में सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में शहर के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा समेत सभी 60 पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान कुल 16 प्रस्ताव पास किये गये।

जिनमें शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सफाई व्यवस्था और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। साल 2026-27 के लिए नगर निगम में 183 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गयी।जिससे शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी एक अहम निर्णय लिया गया।

जिसमें निगम की दुकानों के किराए में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे निगम की आय बढ़ेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी उठाईं। जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता