home page

सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर मेधावी विद्यार्थी व श्रमिक सम्मानित

 | 
सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर मेधावी विद्यार्थी व श्रमिक सम्मानित


नैनीताल, 01 मई (हि.स.)। राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में शुक्रवार को नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 25वां स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के छात्र सुमित फर्त्याल सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10 के मेधावी छात्रों व श्रमिकों को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी शांति मेहरा, संयोजक-सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत और भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के हाथों सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु परिश्रम करने का संदेश दिया, जबकि गोपाल रावत ने पत्रकार, श्रमिक, शिक्षक व युवाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में केपी काला और डॉ. डीपी गंगोला सहित श्रमिक प्रेम राम एवं कविता कोहली को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के सचिन, वर्णिता पांडे, केशव शर्मा, लक्ष्य पंत, राशि बाराकोटी, सौरभ तिवारी, अंश राणा, मनीष कुमार, रश्मि नयाल, कोमल राज आर्या, सारा परवीन, निधिमणि ओली, निखिल कुमार, नीमा बिष्ट, विराट कनवाल, आर्यमान अग्रवाल, अरुणाभ गंगोला, मयंक रैक्वाल, मैत्रेयी बिष्ट और शौर्यवीर गुप्ता सहित अन्य मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

संचालन हरीश राणा ने किया। कार्यक्रम में दया पोखरिया, विक्रम रावत, आनंद बिष्ट, लोकेश जोशी, पंकज बर्गली, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, अमिता साह, कविता गंगोला, रेखा जोशी, लता डफौटी, गजाला कमाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, मीरा बिष्ट, मीनू बुधलाकोटी, करन साह, हेमलता पांडे, मोहित साह, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित थापा, लाल सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, हेमंत बेदी, रितुल कुमार, भारत मेहरा, युवराज करायत, विनय कुमार, गौरव हार्पर, गौरव कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी