home page

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हरीश का डॉ. अम्बेडकर नेशनल मैरिट अवार्ड के चयन

 | 
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हरीश का डॉ. अम्बेडकर नेशनल मैरिट अवार्ड के चयन


ज्योतिर्मठ, 18 मार्च (हि.स.)।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के मेधावी छात्र हरीश रावत का चयन डॉ अंबेडकर मेरिट अवार्ड के लिए हुआ है। हरीश रावत पुत्र हीरा सिंह रावत ग्राम सुकी के निवासी हैं, और वर्तमान मे रविग्राम ज्योतिर्मठ में निवासरत हैं ।

प्रति वर्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन डॉक्टर अंबेडकर फाऊंडेशन द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर हरीश रावत ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार स्वरूप₹40,000/रुपए की धनराशि डॉक्टर अंबेडकर नेशनल अवार्ड के रूप में छात्र को प्राप्त हुई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्र संजय राणा को अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर विद्यालय परिवार एवं अविभावकों में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी ने विद्यालय के लगातार श्रेष्ठ शैक्षिक उपलब्धियां हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेधावी छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विद्यालय के समस्त आचार्यों, विद्यालय के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश कपरुवाण, संरक्षक भुवन चंद्र उनियाल, प्रबंधक दिनेश बड़वाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र पवार, उपाध्यक्ष विपिन लाल शाह, भगवती प्रसाद कपरूवाण, आदि अनेक लोगों ने छात्र हरीश रावत की उपलब्धि पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण