home page

समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करें सीएचसी पिलखी का निर्माण कार्यः शाह

 | 
समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करें सीएचसी पिलखी का निर्माण कार्यः शाह


नई टिहरी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। : घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को विधायक शाह ने सीएचसी पिलखी में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि इन दिनों पहली मंजिल की छत पड़ने का कार्य चल रहा है। बताया कि शासन ने उनके प्रयास पर पीएचसी पिलखी को सीएचसी में उच्चीकरण किया गया है। जिसके लिए 14.83 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। चार मंजिला इस भवन के बनने से मरीजों को यहां सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने सीएमओ टिहरी को दूरभाष पर निर्देश दिए कि भवन निर्माण की एमपीआर का अवलोकन करते हुए नियमित इसकी समीक्षा करें। विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया कि करीब एक साल में सीएचसी का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद विधायक शाह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल की ओर से दी जा रही सेवाओं के बारे में भी बातचीत की। विधायक ने अस्पताल में सभी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल जोशी, अंबरीश नौटियाल, आशीष पंवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी