home page

सतपाल महाराज ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

 | 
सतपाल महाराज ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं


देहरादून, 09 मई (हि.स.)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आज बंगाल में भगवा लहरा रहा है।

महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगासागर” तक फैलते उस भारत की तस्वीर है जो भ्रष्टाचार मुक्त, तुष्टिकरण मुक्त, विकास युक्त होना चाहता है।

उन्होंने कहा कि आज गंगा मैया के उद्गम गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, कमल ही कमल है। यह सिर्फ एक जीत ही नहीं, भारत के राजनीतिक मानचित्र पर भगवा विस्तार की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प सिद्धि की जीत है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल