home page

श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने आखर शब्दकोश एप का किया उद्घाटन

 | 
श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने आखर शब्दकोश एप का किया उद्घाटन


देहरादून, 11 जुलाई (हि.स.)। देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में आयोजित एक कार्यक्रम में दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने ऐप आधारित त्वरित पॉकेट शब्दकोश ‘आखर’ का उद्घाटन किया। कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी व उनके सहयोगी टीमकर्मियों पृथवी, सरस्वती, नरेन्द्र, उर्मिला सिंह व पूरन ने यह ऐप विकसित किया है।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी को समाहित करने वाला यह डिजिटल शब्दकोश दैनिक संवाद में प्रयुक्त शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों को सहज रूप से समझने तथा अपनाने में सहायक होगा।

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र कर्नल डॉ. डिमरी भारतीय सेना में सेवाएं देने के साथ भारत सरकार में कौशल एवं उद्यमिता सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनका विश्वास है कि ‘आखर’ विश्वभर में बसे उत्तराखण्डियों, प्रवासी भारतीयों तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा और घर-परिवार, सामाजिक समारोहों तथा सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय भाषाओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐप सुझावों के लिए खुला रहेगा और शीघ्र ही गूगल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल