home page

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 | 
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता


देहरादून, 26 सितंबर (हि.स.)। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी उपस्थिति थे। गणेश गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का समय बदलाव का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करना होगा। गोदियाल ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता को अनेक समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता में व्यापक असंतोष है।

महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हम सभी को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल