home page

राज्य निर्माण की मूल भावना की अनदेखी की जा रही : धीरेंद्र

 | 
राज्य निर्माण की मूल भावना की अनदेखी की जा रही : धीरेंद्र


देहरादून, 8 मई (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन केवल एक भौगोलिक राज्य की मांग नहीं था, बल्कि यह पहाड़ की अस्मिता, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के संघर्ष और जनभावनाओं का आंदोलन था। इस आंदोलन में अनेक आंदोलनकारियों ने प्राणों की आहुति दी, हजारों लोगों ने जेल यात्राएं कीं और वर्षों तक संघर्ष कर अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार किया।

धीरेन्द्र ने कहा कि राज्य निर्माण की मूलभावना की अनदेखी की जा रही है राज्य निर्माण लंबे संघर्षो शहादतों से मिला लेकिन सत्ता में बैठे लोग राज्य निर्माण की मूल भावना स्वास्थय शिक्षा एवं रोजगार की अनदेखी कर रही है शराब माफिया खनन माफियाओ को सरकार का संरक्षण है । राज्य निर्माण में मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई और शहादतें भी दी लेकिन महिला अपराधों में लगातर वृद्धि हो रही है जिससे भय का माहौल है ।जिससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आन्दोलन के समय जितने भी मुकदमें चल रहे हैं उनके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल