home page

मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र

 | 
मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र


हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। मेयर किरण जैसल ने शुक्रवार काे जोन ललतारो पुल चण्डी चौराहा मार्ग, भगत सिंह चौक और पुल जटवाड़ा वेडिंग जोन के लघु व्यापारियों के साथ बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों के रेहड़ी वालों को लाइसेंस एवं विक्रय प्रमाण पत्र वितरित गए।

इस माैके पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में लघु व्यापारियों को शोषण मुक्त रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम के सभी क्षेत्रों में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों का सर्वे कराकर नए वेंडिंग जोन की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने लघु व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से मेयर किरण जैसल का स्वागत कर आभार जताते हुए कहा कि कुंभ मेला 2027 के आयोजन में नगर निगम में पंजीकृत सभी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को पार्किंगो के नजदीक कारोबार करने की अनुमति दी जाए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि स्थानीय निकाय अर्बन मिशन परियोजना के तहत सार्वजनिक स्थलों के नजदीक बाजार वेंडिंग जोन के रूप में छोटे-छोटे बाजार स्थापित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा हजारों महिलाएं घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला, फूल प्रसाद आदि बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। सभी की जीविका संचालित रहे।

इस दौरान नगर निगम के कर्मी,सिटी मिशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला सहित फेरी समिति के सदस्य कमल सिंह, तस्लीम अहमद, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, राजकुमार नीतिश अग्रवाल, कपिल कुमार, अनुज त्रिवेदी, लालचंद गुप्त सहित बड़ी संख्या में लघु व्यापारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला