मां राज-राजेश्वर मंदिर भोनाबागी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
नई टिहरी, 05 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के निकट भेटुड़ी भोनाबागी में मां राजराजेश्वरी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुई। चार दिवसीय अनुष्ठान में आचार्याे ने पूजा-पाठ कर मंदिर एवं मूर्ति की प्रतिष्ठा कराई। श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी और नागराजा की डोली से आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारा कराया गया। शनिवार को भेटुड़ी भोनाबागी में मां राजराजेश्वरी के पौराणिक मंदिर का श्रद्धालुओं ने जीर्णाेद्धार कर भव्य बनाया।
2 सितम्बर से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ था। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, राज्यमंत्री सोना सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखराम जोशी, दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, उपासक शैलेंद्र बडोनी, विमल पांडेय, रघुवीर सजवाण, ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय मैठाणी, राजेंद्र बडोनी, यूकेडी जिलाध्यक्ष डीडी पंत, मानवेंद्र रावत, राजेंद्र चमोली, रागनी भट्ट, विमला खणका, गीतांजलि सजवाण, उर्मिला राणा, विजय कठैत मौजूद थे। इधर, जौनपुर के हटवाल गांव में प्रसिद्ध नागराजा मंदिर में जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भगत ने बताया कि हर साल समिति व ग्रामीण श्री कृष्ण जन्माष्टमी तन्मयता से मनाते हैं। गांव के सुरेंद्र हटवाल ने बताया कि नागराजा भगवान बद्रीनाथ के हाट गांव से यहां एक पिंडी के रूप में यहां आए थे। इस मौके पर अनिल हटवाल, ग्राम प्रधान करिश्मा देवी, शूरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बचन सिंह, सचिन हटवाल, गोविंद सिंह, जसवंत नेगी, जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

