home page

पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 178 मरीजों ने उठाया लाभ

 | 
पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 178 मरीजों ने उठाया लाभ


पौड़ी गढ़वाल, 02 अगस्त (हि.स.)। जिला चिकित्सालय पौड़ी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के तहत रविवार को 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की।

शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन व महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही निशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीबी स्क्रीनिंग और एनसीडी स्क्रीनिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच में 18 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं ओरल कैंसर), 12 मरीजों की टीबी जांच, 76 प्रयोगशाला जांच, 45 एक्स-रे, 17 नेत्र रोगियों तथा 21 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अलीशा सचदेवा, डा. मयंक चौहान, डा. रूपा, डा. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह