home page

पौड़ी को जल्द मिलेंगी कई सौगात:पोरी

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 05 मई (हि.स.)। मंगलवार को विधायक राजकुमार पोरी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पौड़ी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पौड़ी को जल्द ही कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। पत्रकार वार्ता में पोरी ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की विकास कार्या की समीक्षा की।

कहा कि उन्होंने अधिकारियों को 15 जून तक सीएम घोषणाओं पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पौड़ी को जल्द ही हैलीपैड, पक्षी बिहार, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र, रोपवे सहित कई विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। कहा कि श्रीनगर के गंगा दर्शन से पौड़ी को रोपवे से जोड़ा जाएगा। परियोजना का आंकलन, धरातलीय स्थिति सहित अन्य पहलुओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

शहर में मल्टी स्टोरी पार्किंग की कवायद भी जल्द ही रंग लाएगी। सीता सर्किट बनाए जाने को लेकर भी जल्द कार्य शुरू होगा। बिलखेत में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस मौके पर राकेश नौडियाल, मनोज नैथानी, राजेंद्र रावत, धीरेंद्र चौहान, सुभाष कुमार, विवेक रावत, राकेश रुडोला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह