home page

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में बांटे फल और जूस

 | 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में बांटे फल और जूस


नैनीताल, 12 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग और नगर यूथ कांग्रेस ने रविवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में मरीजों एवं चिकित्सालय कर्मियों को फल और जूस वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी व संजय कुमार (संजू), जिला कार्यकारी अध्यक्ष (सोशल मीडिया विभाग) दीपक माहरा, नगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बंटू आर्या, महिला कांग्रेस की सुनीता आर्या एवं देवकी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम कुमार शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या, सभासद अंकित चंद्रा, अधिवक्ता शिवम गंगवार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी, रोशन धामी, दिव्यांश सिंह, गौरव कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी