पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी , 02 नवंबर (हि.स. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया | कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए |
कार्यक्रम में प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को उनके साहित्यिक व सामाजिक कार्यों हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया | अपने उद्बोधन में कुलपति लोहनी ने कहा कि पुस्तक का निःशुल्क वितरण भारतीय ज्ञान परम्परा का एक घटक रहा है | उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का ध्येय है कि हर जिज्ञासु छात्र तक पुस्तकें पहुंचे।
इसी ध्येय को लेकर विश्वविद्यालय ने एक लाख से अधिक पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया है|
पुस्तकदान कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पुस्तकें ग्रहण कीं | इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो संजय पंत, कुलसचिव प्रो रीतेश साह, प्रो ललित तिवारी, अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डॉ शशांक शुक्ल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे |
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

