home page

पुण्यतिथि पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 07 मार्च (हि.स.)। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी और गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. वीके बंगा ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक दूरदर्शी नेता, प्रखर राष्ट्रवादी और कुशल प्रशासक थे, जिनके विचार और आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का नाम ऐसे महान व्यक्तित्व से जुड़ा होना सभी के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पंडित पंत के आदर्शों, मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह