home page

पवित्र श्रावण मास में आयोजित हुआ भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

 | 
पवित्र श्रावण मास में आयोजित हुआ भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम


नैनीताल, 04 अगस्त (हि.स.)। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर साह-चौधरी समाज नैनीताल के तत्वावधान में मंगलवार को श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुआ, जिसके बाद महिला भजन मंडली ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक शिव आराधना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, समाज के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, अमिता साह, सचिव शैलेंद्र चौधरी, उपसचिव हर्षित साह, महिला उपसचिव ममता साह, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, मीडिया प्रभारी मोहित साह, सुरेश साह, सुरेश चौधरी, शैलेंद्र साह, विमल चौधरी, घनश्याम साह, सुदर्शन साह, डॉ. बिशना साह, अतुल साह, हर्ष साह, अशोक साह, राजेंद्र साह, करन साह, रक्षित साह, आभा साह, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, हेमलता पांडे, मुन्नी तिवारी, कविता त्रिपाठी, मीनू साह, दया बिष्ट, प्रेमा साह, मोनिका साह, रुचि चौधरी, लता दफौटी, बबीता साह, सुमन साह, लीला ठठोला, रुचि साह, दीप्ति मिश्रा, सरिता त्रिपाठी, हेमा साह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रेशमा टंडन, संगीता साह, मंजू गुसाईं, शशि साह, धना साह, निशा साह, उज्ज्वला चौधरी, सुनीता वर्मा, चंद्रा पंत, सोनिया सनवाल, दीप्ति साह, कविता त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी