home page

नेशनल एससी-एसटी हब एवं डीआईसीसीआई का वेंडर डेवलपमेंट व जागरूकता कार्यक्रम

 | 
नेशनल एससी-एसटी हब एवं डीआईसीसीआई का वेंडर डेवलपमेंट व जागरूकता कार्यक्रम


हरिद्वार, 30 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल एससी-एसटी हब एवं डीआईसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में बहादराबाद हाईवे स्थित एक होटल में वेंडर डेवलपमेंट एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एससी एसटी वर्ग के उद्यमियों को सशक्त बनाना और उन्हें केंद्र के सार्वजनिक उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों तथा सरकारी विभागों से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरन जैसल ने कहा कि नेशनल एससी-एसटी हब द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को रोजगार की ओर अग्रसर कर रही हैं, जिससे देश और प्रदेश दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब लोगों में उनके प्रति जागरूकता हो।

मुख्य वक्ता नेशनल एससी एसटी हब के इंचार्ज रवि ओरान एवं उत्तर भारत अध्यक्ष कुंवर शशांक ने समावेशी उद्यमिता और नीतिगत सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एससी एसटी उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एसबीआई और पीएनबी जैसे बैंकों के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर सत्र, नेटवर्किंग और बैंकों व अधिकारियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर राजेन्द्र श्रमिक, भंवर सिंह, भान पाल सिंह, संजीव बाल्मीकि, गुरूचरण सिंह, अनिल, आनन्द, पंकज, वीरेन्द्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, लक्ष्य कुमार, सीपी सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला