home page

नेपाल बाढ़ स प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किए सहायता नंबर

 | 
नेपाल बाढ़ स प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किए सहायता नंबर


नैनीताल, 27 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई बाढ़ से जन-धन की क्षति को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने जनपद के ऐसे नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जो नेपाल में रह रहे हैं। प्रशासन के अनुसार अभी तक नैनीताल जनपद के किसी भी नागरिक के नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यदि नैनीताल जनपद का कोई नागरिक नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध है तो तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल को सूचना दी जा सकती है। इसके लिए दूरभाष संख्या 05942-231181, 231179 और 231178, टोल फ्री संख्या 1077 तथा मोबाइल संख्या 8272080884 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी जा सकती है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल में रह रहे नैनीताल जनपद के किसी नागरिक के बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि आवश्यक सहायता और समन्वय की कार्रवाई की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी