home page

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 | 

हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। जनपद हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बुग्गावाला क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 30 मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम मजाहिदपुर निवासी रितिक पुत्र प्रताप उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में आरोपित रितिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश और दबिश के बाद 31 मार्च को रायघाटी पुल, बुग्गावाला क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रितिक पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मजाहिदपुर, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला