home page

नगर निगम ने नालियों से हटाया अतिक्रमण

 | 
नगर निगम ने नालियों से हटाया अतिक्रमण


हल्द्वानी , 20 जुलाई (हि.स.)। मानसून सीजन में पानी निकासी और नालों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कालाढूंगी रोड ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे नाले पर हुए अतिक्रमण पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाई की गई।

इस दौरान सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई की गई। कुछ दुकानदारों द्वारा बढ़ाई गई झांपों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया, साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उसडा के प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत देवल व नगर निगम की टीम मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता