तमंचे के साथ वांछित आरोपित गिरफ्तार, हत्या के प्रयास मामले में था फरार
हरिद्वार, 20 मार्च (हि.स.)। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को शिकायतकर्ता संजय मौर्या ने पुलिस को सूचना दी कि रात के समय काम खत्म कर घर लौट रहे दीपेन्द्र कुमार पर कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया ने पुरानी तहसील रुड़की स्थित घनश्याम पेंटर के घर के सामने देशी तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात को माधोपुर अंडरपास के पास से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। आरोपित का नाम पता कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया पुत्र सुनील उर्फ काका निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार बताया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

