home page

जयंती पर राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण

 | 
जयंती पर राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण


नई टिहरी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी, निजी कार्यालयों, शिक्षा संस्थानों सहित विभिन्न जगहों पर उनके चित्रों पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें याद किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने चंबा पुलिस लाइन में एसएसपी श्वेता चौबे ने राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा गांधी और शास्त्री ने सरल जीवन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से देश को नई दिशा दी। एसएसपी श्वेता ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से सत्य अहिंसा के मार्च पर चलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एएसपी अमित कुमार, चंदन शाह, बृजेश भट्ट, धीरेंद्र पुंडीर आदि मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में गांधी, शास्त्री और शहीदों राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थत्यूड़ में गांधी जयंती पर वन क्षेत्राधिकारी लतिका उनियाल ने छात्र-छात्राओं और कर्मियों को सत्य अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। बताया 2 से 8 अक्तूबर तक वन्य प्राणी जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया गया जाएगा। जौनपुर के ग्राम मजेपुर गोरण आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जमुना नौटियाल, चंद्रप्रकाश चमोली, खेमराज भट्ट, उर्मिला भंडारी, देवेंद्र भंडारी, सरस्वती रावत आदि मौजूद थे।

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता गांधी, शास्त्री व उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ़ संजय महर ने राष्ट्रपिता और शास्त्री के देश के लिए किए त्याग के बारे में छात्रों को बताया। इस मौके पर डॉ़ कमल कुमार बिष्ट, डॉ़ भगवती पोखरियाल, डॉ़ विक्रम सिंह बत्र्वाल, डॉ़ रंजीता आदि मौजूद थे। जीआईसी लंबगांव सहित विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रपिता व शास्त्री जयंती पर उन्हें याद किया गया। विधायक विक्रम सिंह नेगी छात्रों को राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने को कहा।

विधायक नेगी ने बिसंबरी पब्लिक स्कूल को मेज कुर्सी भेंट किए। घनसाली, चंबा, नैनबाग में लोगों ने राष्ट्रपिता और शास्त्री को याद किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य द्रवेश बगियाल,युद्धवीर राणा,मनभावन बगियाल, सब्बल सिंह राणा, रमेश बगियाल, मुकेश गाेदियाल, महेश जाेशी, राधिका बगियाल, शूरवीर भंडारी आदि माैजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी