home page

जनता दर्शन में पहुंचे 10 मामले

 | 
जनता दर्शन में पहुंचे 10 मामले


पौड़ी गढ़वाल, 28 सितंबर (हि.स.)।जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार आयोजित होने वाले जनता दर्शन में एक बार फिर शिकायतों का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें निजी भूमि पर सरकारी संपत्तियां बनाए जाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रोडसाइड एक्ट के तहत एनओसी, प्रधानमंत्री आवास और आपदा से जुड़े मामले शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

कोटद्वार रोड निवासी पार्वती देवी ने शिकायत की कि उनकी निजी भूमि पर विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर और जल संस्थान ने पानी का टैंक बना दिया, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला। डंडापानी निवासी फतेह सिंह ने रोडसाइड एक्ट के तहत एनओसी का मामला उठाया। बैर गांव निवासी अनिल सिंह ने पिपला-टेका मोटरमार्ग के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया। एडीएम ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह