home page

छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैब

 | 
छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैब


पौड़ी गढ़वाल, 28 मार्च (हि.स.)। ईसा फाउंडेशन ने डीएवी इंटर कॉलेज में ऑन लाइन अध्ययन के लिए 27 छात्र-छात्राओं को टैब वितरित किए। इन सभी छात्र छात्राएं का चयन मुख्यमन्त्री छात्रवृति योजना हेतु चयनित छात्र छात्राओं में से मेरिट के आधार पर किया गया। जिले में ईसा फाउंडेशन द्वारा कुल 79 छात्र- छात्राओं को टैब वितरित किए जायेंगे। पौडी के साथ ही बैजरो और दुगड्डा में छात्र-छात्राओं को टैब वितरित किए जाएंगे।

शनिवार को डीएवी इंटर कालेज में आयोजित टैब वितरण समारोह में टीम प्रभारी कोआर्डिनेटर राजेन्द्र डंडरियाल ने कहा कि ईसा फाउन्डेशन के फाउन्डर इन्द्रजीत सिंह नेगी पहाड़ के बच्चों के भविष्य के प्रति चिन्तित हैं। बताया कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में ईसा फाउंडेशन द्वारा 500 टैब वितरित किए जा रहे हैं। ये टैब इन सभी छात्र छात्राओं को ऑन लाइन शिक्षा को सुगम बनायेंगे।

बताया कि फाउंडेशन ने गढ़वाल मंडल के पांच ब्लाकों में अभी 11 इंटर कॉलेजो को गोद लिया है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य केएस सजवाण, ईसा कम्प्यूटर शिक्षा एवं कोचिंग संस्थान पौड़ी के प्रभारी बिमल नेगी, प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद, मनोज गुनियाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह