home page

चारधाम यात्रा : हरिद्वार पंजीकरण केंद्र पर अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण

 | 
चारधाम यात्रा : हरिद्वार पंजीकरण केंद्र पर अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण


हरिद्वार, 20 मई (हि.स.)। चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में स्थापित किए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में बुधवार को 17839 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही अब तक इस केंद्र पर पंजीकरण करने वालों की संख्या दो लाख 28 हजार के पार हाे गई है।

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार ऋषिकुल मैदान पर बनाए गए ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में आज देश के विभिन्न प्रांतों से चारधाम यात्रा के लिए आए 17839 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में स्थापित सभी सुविधाओं से युक्त यह पंजीकरण केंद्र 17 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। इस यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल दो लाख 28 हजार 149 यात्री अपना पंजीकरण करा कर चारधाम यात्रा पर रवाना चुके हैं। इनमें पवित्र हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला