home page

कोल्हूखेत के पास खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव

 | 
कोल्हूखेत के पास खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव


देहरादून, 08 सितंबर (हि.स.)। कोल्हूखेत के पास सड़क से करीब 200 से 250 मीटर नीचे खाई में एक व्यक्ति का शव मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को खाई से बाहर निकाला।

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि कोल्हूखेत चौकी से करीब 200 मीटर पहले देहरादून की ओर सड़क से नीचे खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर शव को ऊपर लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान अजय कोहली (65) निवासी ईसी रोड, देहरादून के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय