home page

कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 | 
कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक


देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री ने 9 अप्रैल को खटीमा में प्रस्तावित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में वर्चुअली बैठक को सम्बोधित किया। विदित हो कि पूर्व सैनिक सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की स्मृति में 09 अप्रैल को शौर्य सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गलेन्ट्री अवार्डी सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में पॉच हजार से अधिक पूर्व सैनिक, शहीद आश्रितों एवं उनके परिजन प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिगण तथा आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल