home page

किच्छा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

 | 
किच्छा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओटीएफ की संयुक्त कार्रवाई


नैनीताल, 18 मार्च (हि.स.)। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र के एसओटीएफ यानी स्पेशल ऑपरेटिव टास्क फोर्स और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम संतोक सिंह निवासी लालपुर किच्छा बताया है।

कुमाऊँ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित संतोक सिंह पूर्व में भी सितंबर 2025 में स्मैक की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल से छूटने के बाद पुनः अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया था। उसके विरुद्ध थाना किच्छा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पकड़ी गयी पुलिस की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और इस अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी